Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

डीएसबी परिसर में विद्यार्थियों को पेशेवर प्रशिक्षण के लिये टेलीकॉम कंप्यूटर सेंटर की घोषणा

कार्यक्रम में मंचासीन राज भट्ट एवं प्राध्यापक।

-पूर्व छात्र एलारा कैपिटल लंदन के सीईओ ने की घोषणा

नैनीताल, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित वाणिज्य विभाग में बुधवार को ‘फ्यूचर फॉरवर्ड-गाइडेंस फ्रॉम इंडस्ट्री एंड फाइनेंस एक्सपर्ट’ विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एलारा कैपिटल लंदन के सीईओ एवं डीएसबी के पूर्व छात्र राज भट्ट ने छात्रों को पेशेवर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु परिसर में टेलीकॉम कंप्यूटर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।

इस दौरान वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने बताया कि राज भट्ट की ओर से वाणिज्य विभाग के टॉपर छात्रों को 50 हजार तथा इतिहास विभाग के टॉपर को 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत ने युवाओं को नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनने पर जोर दिया। वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी ने वित्त क्षेत्र व छात्रवृत्तियों के अवसरों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि राज भट्ट ने बताया कि उन्होंने 1983 में डीएसबी से वाणिज्य विभाग से शिक्षा लेकर कठिन परिस्थितियों में सीए किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करते हुए अपनी कंपनियों में 300 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि वे आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों की शिक्षा भी प्रायोजित कर रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रो. ललित तिवारी, प्रो. संजय पंत एवं अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर तथा पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में डॉ. आरती पंत, डॉ. विजय कुमार, डॉ.जीवन उपाध्याय, डॉ. हिमानी जलाल, डॉ. विनोद जोशी, डॉ. तेजप्रकाश चंद्रा, डॉ.पूजा जोशी, डॉ.रितिशा शर्मा, डॉ. मीराज, डॉ. ताबिश सहित शिक्षक-विद्यार्थी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *