Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

नक्सलबाड़ी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित

वार्षिक खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते सभाधिपति अरुण घोष

सिलीगुड़ी, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नक्सलबाड़ी के मणिराम ग्राम पंचायत के अंतर्गत सभी प्राथमिक विद्यालयों एवं शिशु शिक्षा केंद्रों को लेकर वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन आशापुर चाय बागान प्राथमिक विद्यालय में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 15 प्राथमिक विद्यालयों और नौ शिशु शिक्षा केंद्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष ने किया। इस अवसर पर मणिराम ग्राम पंचायत के प्रधान गौतम घोष, उपप्रधान रंजन चिकबड़ाइक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के बाद खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता के अंत में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस स्तर पर चयनित श्रेष्ठ खिलाड़ी आगे जिला स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। सभाधिपति अरुण घोष और ग्राम पंचायत प्रधान गौतम घोष ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *