Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

श्री नागरदास भुता हाईस्कूल में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव संपन्न

फोटो: अंधेरी के भुता हाईस्कूल में खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए ट्रस्टी शुभेंदू भुता

मुंबई, 27 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अंधेरी पूर्व स्थित श्री नागरदास धारसी भुता हाईस्कूल के माध्यमिक विभाग द्वारा विद्यालय के स्वर्गीय श्री जयसुखलाल नागरदास भुता क्रीड़ा संकुल में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर खेल, अनुशासन, उत्साह और उल्लास से सराबोर दिखाई दिया।

क्रीड़ा महोत्सव में विद्यालय के विश्वस्त कमलेश भुता प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ विद्यालय की ट्रस्टी श्रीमती देवांगी भुता, शुभेंदु भुता एवं ट्रस्टी श्रीमती तेजश्री भुता की गरिमामयी उपस्थित थीं । कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षण निदेशक, मुख्यध्यापक, शिक्षकवृंद शिक्षकेतर कर्मचारी, अभिभावक वर्ग तथा बड़ी संख्या में माध्यमिक विभाग के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का पारंपरिक औक्षण कर तथा लेझीम की सुमधुर ताल पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय गीत का सामूहिक गायन किया गया। मान्यवर अतिथियों के प्रेरणादायी संबोधनों के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम ने नारी शक्ति, आत्मविश्वास एवं सामाजिक चेतना का प्रभावशाली संदेश दिया। इसके बाद ‘शार्दुल ‘ जो कि विद्यालय के ही पूर्व छात्र रहे हैं हैं उनके नेतृत्व में रूही, योगेंद्र व अन्य सहयोगियों के जिम्नास्टिक एवं मल्लखंभ के उत्कृष्ट और साहसिक प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लेझीम के आकर्षक खेलों ने कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा का संचार किया। इसके पश्चात विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें , थ्री लेग्ड रेस,रस्सी कूद, दौड़ प्रतियोगिता तथा रिले दौड़ जैसी ट्रैक स्पर्धाएं सम्मिलित थीं।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *