Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

सिपाही व दरोगा पर जानलेवा हमला कर पिस्टल लूटने का एक और आरोपित गिरफ्तार

सिपाही व दरोगा पर जानलेवा हमला कर पिस्टल लूटने में एक आरोपित गिरफ्तार

हमीरपुर 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस लूटने की घटना में फरार एक आरोपित को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। घटना में सिपाही अधमरा हो गया था जिसका इलाज आज भी कानपुर के रीजेंसी में चल रहा है।

कुरारा थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि हरौलीपुर पुलिस चौकी के सिपाही आशीष मौर्या व दरोगा राजेन्द्र प्रसाद मारपीट की घटना की शिकायत पर जांच करने उमराहट गए थे। जहां गांव के लोगों ने बंधक बनाकर सिपाही को अधमरा कर दिया था। दरोगा की कार पथराव कर तोड़ दी गई थी। ग्रामीणों की भीड़ ने दरोगा की लाइसेंसी पिस्टल व मैगजीन लूट ली थी। बताया कि इस घटना में शामिल उन्नीस से ज्यादा आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है। लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस बरामद भी हो चुकी है। आज इसी घटना में फरार खन्ना उर्फ राजेश पुत्र रामेश्वर को गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बताया कि घटना में सिपाही की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *