
Prayagraj, 07 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . उप्र के Prayagraj जिले में स्थित करछना थाने की पुलिस टीम ने sunday को गत दिनों हुई सेना के जवान की हत्या मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया. यह जानकारी पुलिस उपायुक्त यमुना नगर विवेक चन्द्र यादव ने दी.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नैनी कोतवाली क्षेत्र के धनुहा गांव निवासी गगन तिवारी उर्फ आशीष तिवारी पुत्र स्वर्गीय जमुना प्रसाद तिवारी है.
उल्लेखनीय है कि, 30 नवम्बर की रात करछना थाना क्षेत्र में दर्शाया गांव के समीप विवेक उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र उमाकान्त सिंह की गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में कार सवार लोगों ने लोहे के राड से वार करके घायल कर दिया था. वारदात के बाद सेना के जवान विवेक की उपचार के दौरान मौत हो गई. इस संबंध में मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दिया.
पुलिस टीम ने एक दिसम्बर को हत्या मामले में राजकमल पाण्डेय ,दिनेश कुमार यादव अधिवक्ता, राजीव कुमार ठाकुर, राजू अग्रहरि, भाई लाल यादव को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते जेल भेज चुकी है. पुलिस टीम को जांच के दौरान प्रकाश में आया है कि नैनी के धनुहा गांव निवासी गगन तिवारी उर्फ आशीष तिवारी भी हत्या में शामिल है. पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर sunday को करछना थाना से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया.
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल
