Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: एक माह बाद वापस लौटे 3 हाथी, धंनगवा के जंगल में जमाया डेरा

रात में टार्च की राेशनी में हाथी

अनूपपुर, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक बार फिर हाथियों का दल मंगलवार- बुधवार की रात तीन हाथियों का समूह छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल से अनूपपुर जिले के जैतहरी तहसील के चोलना गांव से धंनगवा के जंगल में डेरा जमाया हुआ हैं। इसमें एक वह हाथी भी शामिलहैं जो 5 वर्षा से लगातार आ रहा हैं। ज्ञात हो कि एक माह पूर्व 18 नबम्ब र को दो हाथी जिले से वापस लौटे थे।

जानकारी अनुसार छग सीमा लांध कर अनूपपुर जिले में एक बार फिर तीन हाथियों का दल रात्रि में गूजर नाला की सीमा पार कर चोलना गांव के कुट्टीटोला मोहल्ले होते हुए धनगवा के जंगल में डेरा जमाये हुए हैं। धनगवा के जंगल से ग्राम चोई, कुकुरगोडा एवं कुसमहाई नजदीक होने से तीनों ग्रामों के ग्रमीणों को सतर्क और सचेत रहने की अपील की है। वहीं रात हाथियों के गांव में आने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे।

जैतहरी वन परिक्षेत्र के अधिकारी विवेक मिश्रा ने बताया कि तीन हाथियों के दल में एक हाथी जो लगातार इस क्षेत्र में आ रहा हैं इस क्षेत्र के बारे में जानकारी हैं जिसे लेकर हम सतर्क हैं। साथ ही वन अमले के साथ हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे हैं। ग्रामीणों को हाथियों के करीब न जाने और उनके साथ किसी भी तरह की छेड़खानी न करने की सख्त हिदायत दी है। वन अमला हाथियों को सुरक्षित रूप से मोहल्ले से बाहर निकालकर वापस वन क्षेत्र में ले जाने का प्रयास कर रहा है।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *