Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: पांच दिवसीय उद्यानिकी कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु 30 कृषकों का दल आरक्षित वाहन से रवाना

झंडी दिखाकर वाहन रवाना करते हुए

अनूपपुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जिले के 30 किसानों को राज्य के बाहर पांच दिवसीय कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 22 से 26 दिसम्बर 2025 तक प्रशिक्षण हेतु आरक्षित वाहन से सोमवार को रवाना किया गया।

कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु कृषको के आरक्षित वाहन को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, कलेक्टर हर्षल पंचोली, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव सहित कृषक व विभागीय स्टाफ मौजूद रहे। भ्रमण कार्यक्रम के तहत कृषक कृषि विज्ञान केन्द्र सीतापुर, मॉडल नर्सरी अम्बिकापुर, मैनपाट, कृषि महाविद्यालय अम्बिकापुर का भ्रमण करेंगे तथा जैविक खेती, नर्सरी पर आधुनिक/वैज्ञानिक विधि से पौध उत्पादन तकनीक आदि का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *