Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी पहुंचा जेल

दुष्कर्म के आरोपी काे ले जाते हुए

अनूपपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के थाना बिजुरी पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि घटना 13 दिसंबर 2025 की है। पीड़िता की मां ने 18 दिसंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी 13 साल की बेटी पड़ोस में आग तापने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग को पैसों का लालच दिया और उसे घर से दूर ले जाकर रेप किया। आरोपी ने पीड़िता को किसी को भी घटना के बारे में न बताने की धमकी दी और कहा कि यदि उसने बताया तो उसे जान से मार देगा।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट के आधार पर थाना बिजुरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी प्रेमलाल महरा को लगातार तलाश के बाद पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। जिसे आज जेल भेज दिया गया।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *