

अनूपपुर, 6 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के अनूपपुर जिला मुख्यालय में Saturday को संकल्प पैरामेडिकल कॉलेज एवं एचडीएफसी बैंक द्वारा महाविद्यालय परिषर में आयोजित रक्तदान शिविर के माध्यम से 20 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. जिसमे महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ बैंक स्टॉफ द्वारा रक्तदान किया गया. इस दौरान एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंध मिथिलेश भारती की उपस्थित रहें.
संकल्प पैरामेडिकल कॉलेज एवं एचडीएफसी बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला अनूपपुर डॉ.अलका तिवारी ने कहा कि कि रक्तदान एक जीवनरक्षक कदम है, जो किसी अनजान व्यक्ति को नई जिंदगी देने की क्षमता रखता है. उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्तदान महादान है. साथ ही सुरक्षित रक्तदान की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
कॉलेज प्रबंधक अंकित शुक्ला् ने भी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी समाज परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति है. रक्तदान जैसे कार्यों में भाग लेकर विद्यार्थी न केवल दूसरों की मदद करते हैं, बल्कि अपने भीतर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं. विद्यार्थियों को नियमित स्वास्थ्य जाँच, सुरक्षित रक्तदान और समाज सेवा से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रहने के सुझाव दिए. साथ ही मेडिकल टीम ने सभी दाताओं की स्वास्थ्य जाँच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहित किया. आयोजनकर्ताओं के अनुसार, रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में जागरूकता फैलाना और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत समर्थन प्रदान करना था. शिविर के आयोजन के पीछे के उद्देश्य रक्त की कमी को पूरा करने, लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करने, और समाज में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना था.
रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी एमडी पैथोलॉजी डॉ.नीलेश द्विवेदी, नर्सिंग ऑफिसर प्रियंका नागपुरे, पिंकी चौधरी लैब टेक्नीशियन भाई लाल पटेल, रामलाल राठौर, महाविद्यालय स्टॉफ सहित अन्य स्टाफ का सहयोग रहा. वहीं महाविद्यालय के संचालक द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया.
(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला
