अनूपपुर: स्कूटी बचाने के चक्कर में कार खंभे से टकराई, 6 घायल

कार टकराने के बाद झाडियाें में
घायलाे काे ले जाते हुए

अनूपपुर, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के अनूपपुर जिले कोतमा थाना क्षेत्र में Monday को मनेंद्रगढ़ की ओर जा रही एक कार स्कूटी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई. जिसमें कार सवार छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें कोतमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार Monday को अनूपपुर से मनेंद्रगढ़ की ओर जा रही एक कार स्कूटी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई. बताया जा रहा हैं कि सभी यात्री दिल्ली से ट्रेन द्वारा अनूपपुर पहुंचे इसके बाद वे कार द्वारा मनेंद्रगढ़ जा रहे थे. कोतमा में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास यह हादसा उस समय हुआ जब चालक ने एक स्कूटी को बचाने की कोशिश की और कार अनियंत्रित होकर एक खंभे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि, सभी छह यात्रियों को केवल मामूली चोटें आईं. प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें तत्काल कोतमा के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Leave a Comment