अनूपपुर: कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

जिला चिकित्सालय में युवक का इलाज के दाैरान

अनूपपुर, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के अनूपपुर जिले में पुलिस चौकी फुनगा के फुनगा चौराहे पर बुधवार को अज्ञात कार चालक ने दो पहिया वाहन सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई. घटना के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया. पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही है.

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी फुनगा अंतर्गत ग्राम रक्सा निवासी 26 वर्षीय युवक गणेश साहू मां को उपचार करने के लिए दो पहिया वाहन से फुनगा अस्पताल लाया था, मां को अस्पताल में छोड़ने बाद फुनगा से रक्सा रोड़ की ओर आ रहा था तभी कोतमा की ओर से तेज गति से आए अज्ञात कार चालक ने तेजी से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आने पर चौकी प्रभारी फुगना सोने सिंह परस्ते पुलिस दल के साथ घायल को जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया, जहां परीक्षण दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों की उपस्थिति में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्डम के बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौप दिया. वहीं घटना करने वाला कार चालक घटना के बाद से तेज गति से कार सहित फरार हो गया, जिसकी पुलिस विभिन्न माध्यमों से खोजबीन की जा रही है.

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Leave a Comment