अनूपपुर: मुख्यमंत्री ने जिले की 1. 26 लाख लाड़ली बहनों को 18.37 करोड़ की राशि का किया अंतरण

कार्यक्रम को देखते लोग

अनूपपुर, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को लाड़ली बहनों को Chief Minister लाड़ली बहना योजना के तहत अनूपपुर जिले की 1 लाख 26 हजार 174 लाड़ली बहनों के खातों में 18 करोड़ 37 लाख 60 हजार 400 रुपये की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया.

Chief Minister डॉ. मोहन यादव छतरपुर जिले के राजनगर के सती की मढ़िया में आयोजित कार्यक्रम से प्रदेश की बहनों के बैंक खातों में Chief Minister लाड़ली बहना योजना के तहत अनुदान राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया. कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार सहित जिले के जनपद व नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में देखने एवं सुनने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी. जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ ही बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहें. जहां Chief Minister ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अनूपपुर जिले के 01 लाख 26 हजार 174 लाड़ली बहनों के खातों में 18 करोड़ 37 लाख 60 हजार 400 रुपये की राशि अंतरित की. जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग मंजूषा शर्मा सहित बड़ी संख्या में लाडली बहनें उपस्थित रहीं. Chief Minister ने छतरपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम से मध्यप्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 31 वीं किस्त के रूप में कुल 1857 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की.

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Leave a Comment