Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा: अध्यक्षों की नई नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में उत्साह

नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष
राजनगर ब्लॉक अध्यक्ष गृह नगर में स्वागत

जिले के 11 ब्लॉक में नियुक्त किये गये अध्यक्ष

अनूपपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के पर कांग्रेस ने मंगलवार देर रात मध्य प्रदेश में 780 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी की। इस सूची में अनूपपुर जिले के 11 ब्लॉकों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। इन नियुक्तियों से जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

जारी सूची के अनुसार, अनूपपुर जिले में कांग्रेस ने 11 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक पुष्पराजगढ़ विधानसभा में एक ब्लॉक अध्यक्ष चार उपब्लॉक अध्यक्ष बनाए हैं। इसी तरह से कोतमा और अनूपपुर विधानसभा में तीन- तीन अध्यक्षों की नियुक्ति की गई हैं।

कोतमा विधानसभा से निलेश पांडे(नीलू), उप ब्लॉक बिजुरी से जय कुमार छड़ी, राजनगर राहुल सिंह परिहार, अनूपपुर विधानसभा से पिपरिया उप सरपंच गुलाब पटेल, जैतहरी उप ब्लॉक से राजन कुमार राठौर, जमुना भादरा से नरेंद्र सिंह (मुन्नां) की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार से पुष्पराजगढ़ विधानसभा से संतलाल चंद्रवंशी, लीलाटोला उप ब्लॉक से सुखराम सिंह, सरई से रामदयाल बंजारी, दमेहडी से पोषलाल सिंह श्याम एवं वेंकट नगर से पुष्प सिंह भदोरिया को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा के बाद संबंधित क्षेत्रों में समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कई स्थानों पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाइयां देकर हर्ष व्यक्त किया गया। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई है कि ये नई नियुक्तियां संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी और आगामी चुनावों में कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा।

राजनगर ब्लॉक अध्यक्ष गृह नगर में स्वागत

राजनगर ब्लॉक कांग्रेस के नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सिंह परिहार के नियुक्ति के पश्चात बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर जोरदार स्वागत पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हरिशंकर दुबे के अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं माल्यार्पण किया।

इस दौरान राहुल सिंह परिहार ने कहा कि संगठन ने मुझे जो दायित्व दिया है मैं उसे दायित्व का निर्वहन पूरे निष्ठा के साथ करूंगा एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील सराफ, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हरिशंकर दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरिजेश श्रीवास्तव, डॉ अशोक जेठानी, निर्भय राव, राहुल जायसवाल, मनोहर जायसवाल, अमित सेन गुप्ता, हरितेश्वर मनी तिवारी, शाहिद सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *