Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: निर्वाचन प्रेक्षक ने उप निर्वाचन अंतर्गत प्राप्त नाम निर्देशन पत्र तथा तैयारी संबंधी कार्य का लिया जायजा

निर्वाचन प्रेक्षक ने तैयारी संबंधी कार्य का जायजा लेते हुए

अनूपपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी उप निर्वाचन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षक एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी पी. एल.सोलंकी ने सोमवार को जनपद पंचायत अनूपपुर तथा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय पहुंच कर उप निर्वाचन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने रिक्त जनपद सदस्य पद तथा रिक्त पंच पदों के उप निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र तथा उप निर्वाचन तैयारियों जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी उप निर्वाचन संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर कमलेश पुरी, रिटर्निंग ऑफिसर ईश्वर प्रधान,सहायक रिटर्निग ऑफिसर आदेश टोप्पो, जनपद पुष्पराजगढ के रिटर्निंग ऑफिसर संजय जाट सहायक रिटर्निग ऑफिसर ज्ञानदास पनिका सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 16 दिसम्बर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 18 दिसम्बर है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जायेगा। मतदान (यदि आवश्यक हो) 29 दिसम्बर को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंच पद के लिये मतदान केन्द्र पर ही मतदान समाप्ति के तुरंत बाद 29 दिसम्बर को ही मतगणना होगी। जनपद पंचायत सदस्य की विकासखंड मुख्यालय पर मतगणना होगी एवं परिणाम की घोषणा 02 जनवरी 2026 को होगी। पंच पद की मतदान केन्द्र पर की गई मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 05 जनवरी 2026 को होगी। ज्ञात हो कि उप निर्वाचन में अनूपपुर जिले में 01 जनपद पंचायत सदस्य एवं 16 पंच पद के लिये मतदान होगा।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *