Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: सरकार पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है- मंत्री दिलीप जायसवाल

मंच में अतिथि
मंत्री दीप प्रवज्वकलित करते हुए

कोतमा में आयोजित हुआ राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का प्रांतीय सम्मेलन

अनूपपुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के काेतमा नगर में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का मंगल भवन में रविवार को आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा को लेकर सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

सम्मेलन में पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में जन समस्याओं तथा जन सरोकार की खबर शासन प्रशासन तक पहचाने की सराहना करते हुए कार्यरत पत्रकारों सराहना की और उनकी समस्याओं को विधानसभा स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित संवर्धन के लिए वह सदैव तत्पर रहकर आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

शांति कुटी आश्रम अमरकंटक के शांति कुटी आश्रम के महंत स्वामी रामभूषण दासजी महाराज, ने पत्रकारों को सत्य, संयम और सामाजिक सरोकारों के साथ पत्रकारिता करने का संदेश दिया। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा कानून, स्वास्थ्य बीमा एवं सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों जैसे विषयों पर विस्तार से विचार रखे। साथ ही राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारणी की घोषाण की गई।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *