Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: नेशनल लोक अदालत: 15 खण्डपीठों में 1482 प्रकरणों का निराकरण, 4.37 करोड़ से अधिक की राशि अवॉडिड

जिला न्यायालय अनूपपुर में आयोजित नेशनल लोक अदालत
पति-पत्नी के बीच समझाैता

अनूपपुर, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय अनूपपुर एवं तहसील सिविल न्यायालय कोतमा/राजेन्द्रग्राम सहित 15 खण्डपीठों का गठन किया गया था। जिसमें कुल 1482 प्रकरणों का निराकरण किया गया। वहीं कुल राशि 4,37,35,495/-(चार करोड़ सैतीस लाख पैतीस हजार चार सौ पन्चानवें रूपयें) की राशि अवॉडिड की गई।

इसके पूर्व जिला न्यायालय अनूपपुर में आयोजित नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माया विश्वलाल के द्वारा, मॉ सरस्वती जी के चित्र में पुष्पमाला अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय मनोज कुमार लढ़िया, प्रथम जिला न्यायाधीश/संयोजक नेशनल लोक अदालत नरेन्द्र पटेल, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीकृष्ण डागलिया, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी चैनवती ताराम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार वर्मा, सुधा पाण्डेय न्यायिक मजिस्टेट्र, बॉबी सोनकर न्यायिक मजिस्टेट्र, सृष्टि साहू न्यायिक मजिस्टेट्र, जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेश पटेल, जिला अधिवक्ता बार संघ से अध्यक्ष संतोष सिंह परिहार, सचिव राम कुमार राठौर, शासकीय अभिभाषक पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा, लीगल एड डिफेंस काउंसेल संतदास नापित, जिला अधिवक्ता संघ के समस्त अधिवक्तागण खण्डपीठ के सुलहकर्ता सदस्यगण, पैरालीगल वालेंटियर्स, बैंक, नगर पालिका, विद्युत विभाग, जिला न्यायालय एवं जिला प्राधिकरण अनूपपर के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनूपपुर माया विश्वलाल के मार्गदर्शन में जिला एवं सत्र न्यायालय अनूपपुर एवं तहसील सिविल न्यायालय कोतमा/राजेन्द्रग्राम में नेशनल लोक अदालत में 15 खण्डपीठों का गठन किया गया था, जिसमें जिला स्तर पर 08 खण्डपीठ, तहसील सिविल न्यायालय कोतमा में 04 खण्डपीठ एवं राजेन्द्रग्राम में 03 खण्डपीठ का गठन किया गया। नेशनल लोक अदालत में आपराधिक 118, चैक बाउंस 45, क्लेम प्रकरण 12, वैवाहिक प्रकरण 33, विद्युत प्रकरण 85, अन्य सिविल प्रकरण 39 एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरण 627, इस प्रकार कुल 1482 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें कुल राशि 4,37,35,495/-(चार करोड़ सैतीस लाख पैतीस हजार चार सौ पन्चानवें रूपयें) की राशि अवॉडिड की गई।

जिला न्यायालय अनूपपुर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में पक्षकारों के मध्य मध्यस्थता एवं राजीनामें के आधार पर 2 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमे जनवरी 2017 को पटौरा टोला अनूपपुर में कृष्णल उर्फ दद्दू, रामबाई बैगा पति ओमकार बैगा, उमाबाई बैगा पति लालदास बैंगा, लालदास बैगा पिता खेमराज बैगा ने, सुसीलाबाई पति कन्है्या,कन्है्या पिता लालमन, कल्लू सेन पिता लालमन के साथ मारपीट की थी, जिसमें थाना कोतवाली में शिकायत की गई थी। जिस पर दोष सिद्ध कर छः-छः माह का कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया था। जिसकी अभियुक्तों द्वारा अपील की गई थी। अपील के दौरान प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा फरियादी पक्ष को अंतिम नेशनल लोक अदालत सूचना देकर न्यायालय बुलाया गया, जिसमें खण्डतपीठ में उपस्थित न्यायाधीश एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा समझाईस देने पर राजीनामा कर मामले को समाप्त किया। जिस पर खण्डपीठ द्वारा उपहार स्वरूप पौधा प्राप्त किया।

फरियादी ओमवती नायक पति मोहबत सिंह नायक दोनों के बीच मायके जाने से दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद प्रारम्भ हो गया, जिसमें पत्नी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई मामला न्यायालय तक आ गया। न्यायालय द्वारा समझाने पर दोनों के बीच विवाद समाप्त हो गया और पति-पत्नी के मध्य दाम्पत्य जीवन पुनः सुचारू रूप से चलने लगा।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *