अनूपपुर: मालिक और नौकरानी की हत्या, खून से लथपथ घर में मिली पत्नी

मृतक का शव्

अनूपपुर, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के अनूपपुर जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के लखनपुर ग्राम में बुधवार सुबह किसान और उसकी नौकरानी की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पत्नी की हालत गंभीर है. मृतकों सहित घायल महिला को खून से लथपथ ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी.

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव की है. मृतकों की पहचान राजेंद्र उर्फ बबलू पटेल (40 वर्ष, निवासी लखनपुर) और सीमा बैगा (25 वर्ष, निवासी डाला डीह, थाना जैतहरी) के रूप में हुई है. राजेंद्र पटेल की पत्नी रूपा पटेल (38 वर्ष, निवासी लखनपुर) गंभीर रूप से घायल है. मृतकों के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं.

राजेंद्र पटेल और रूपा पटेल पति-पत्नी हैं, जबकि सीमा बैगा उनके यहां काम करती थी. घटना स्थल पर पुलिस टीम मौजूद है और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. Superintendent of Police मोति उर्र रहमान ने बताया कि दो लोगों की हत्या हुई है और एक महिला गंभीर रूप से घायल है. जिसका इलाज किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Leave a Comment