Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: निर्धारित मापदंड के अनुसार धान का उपार्जन किया जाए – कलेक्टर

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कलेक्टर

अनूपपुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित हो, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार धान का उपार्जन किया जाए और इसका सतत निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व एवं तहसीलदार करें। जिला आपूर्ति अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्रों में धान का आकस्मिक वर्षा से बचाव हेतु तिरपाल की व्यवस्था, वर्षा जल निकासी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्व से सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी प्रकार की फसल क्षति न हो। कलेक्टर हर्षल पंचोली बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की टेक होम राशन प्रणाली, आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति, मैदानी अमलों के कार्यों की मॉनिटरिंग सहित अन्य विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि जिले में टेक होम राशन वितरण प्रणाली की बेहतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ समय पर मिले। कलेक्टर ने कहा कि विभाग का मैदानी अमला अपना कार्य पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न करे और शासन द्वारा निर्धारित पैरामीटर के अनुसार सभी कार्य विधिवत संचालित किए जाएँ। बैठक में कलेक्टर ने पोषण ट्रैकर एप, आंगनबाड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की उपस्थिति, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा भी की।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग की कीते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में सीमांकन, नामांकन, नक्शा, तरमीम, बंटवारा आदि प्रकरणों का गंभीरता के आधार पर अभियान चला कर निराकरण किया जाए। कलेक्टर ने यह स्पष्ट किया कि बिना पूरी जांच के कोई भी प्रकरण निराकरण न किया जाए। साथ ही, कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता पूर्ण रूप से करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतकर्ताओं से स्वयं दूरभाष पर संपर्क कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें और जिले की समग्र ग्रेडिंग में सुधार करें।

कलेक्टर पंचोली ने कृषि विभाग के अधिकारियों को अनूपपुर जिले में लेमनग्रास की खेती के लिए किसानों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में 1000 एकड़ में लेमनग्रास की खेती का लक्ष्य रखा गया है, जो किसानों के लिए लाभकारी कृषि है। सभी विभागों से शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बजट की जानकारी प्राप्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवंटित बजट का सदुपयोग सुनिश्चित करें। नर्मदा महोत्सव की तैयारियों संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। उन्होंने भूमिहीनों को पट्टा दिलाने, पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन, शिक्षा विभाग, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, मत्स्य विभाग, जनजातीय कार्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ वसीम अहमद भट एवं जिले के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *