Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में 3401 छात्र-छात्राएं हुए शामिल, 507 रहे अनुपस्थित

फाईल

अनूपपुर, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। नवोदय स्कूल समिति द्वारा आयोजित यह प्रवेश परीक्षा 18 केंद्रो में 3401 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जिसमे छात्र 1645 एवं छात्रायें 1756 रहीं।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रार्चाय आशीष शुक्ला ने बताया कि अनूपपुर जिले के 4 विकासखंड के 18 केंद्रों पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 3974 छात्र-छात्राएं में 3401 परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 573 अनुपस्थित रहे। आयोजित परीक्षा में कोतमा विकासखंड में तीन केंद्र में शासकीय हायर सेकेंडरी बालक में 226, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या में 204, शासकीय मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल कोतमा 198, अनूपपुर विकासखंड के 3 केंद्रों में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 177, हाई स्कूल में 174, शासकीय मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल 139, विकासखंड जैतहरी के 4 केंद्रों में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 283, शासकीय कन्या विद्यालय 279, शासकीय मॉडल स्कूल 292, एवं एकलव्य विद्यालय में 221, विकासखंड पुष्पराजगढ़ के 8 परीक्षा केंद्रों में उत्कृष्ट विद्यालय में 166, कन्या शिक्षा परिसर में 165, कम राइस मॉडल स्कूल में164, हाई स्कूल भेजरी 165, हाई स्कूल 139 पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल 131, शासकीय हाई स्कूल गिररी मैं 151 एवं शासकीय हाई स्कूल पठैती में 127 छात्र-छात्राओं शामिल हुए।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *