Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर देश की रक्षा में शहीद जवानाें काे पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर ने दी श्रद्धांजलि

शहीद पुलिसकर्मीयों काे श्रद्धांजलि देते पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर
परेड

आमजन की सुरक्षा के कर्तव्य में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि परेड का आयोजन

अनूपपुर, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर देश के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने शहीदों के स्मारक पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। इस अवसर पर कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान ने देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने और शहीदों के बलिदान को व्यर्थ न जाने देने का संकल्प लिया और शहीद पुलिस जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

अनूपपुर जिला मुख्यालय में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन अनूपपुर में परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान ने परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण भारतवर्ष में 1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक की अवधि में कर्तव्य के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले 191 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के नामों का वाचन कर वीर शहिदों को पुण्य स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान अनूपपुर जि‍ले के वीर सपूतो के परिवार जनों को शाल श्रीफल भेट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “शहीद पुलिस जवानों का त्याग और बलिदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जनता की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखना चाहिए।”

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

पुलिस स्मृति दिवस की शुरुआत 21 अक्टूबर 1959 से हुई थी, जब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 10 जवान लद्दाख क्षेत्र के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों से मुकाबले के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस अदम्य साहस और बलिदान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगनाथ मरकाम, इसरार मंसूरी,एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहें।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *