Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: सूने घर से चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्त में चोर

सोने के लॉकेट, इन्वर्टर सहित ₹46,150 का सामान बरामद

अनूपपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के चचाई में एक घर से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने शनिवार की रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार उनके पास से चोरी हुए सोने के लॉकेट, इन्वर्टर, बैटरी, टॉर्च और कार के टायर सहित कुल 46 हजार 150 रुपये का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, डी कॉलोनी चचाई निवासी नरेंद्र कुमार द्विवेदी ने 11 दिसंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शाम को वह अपने घर में ताला लगाकर अनूपपुर स्थित नए मकान में कुछ सामान रखने गए थे। रात करीब 9 बजे जब वे वापस लौटे तो देखा कि घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ था। अज्ञात चोर घर में घुसकर पांच सोने के लॉकेट, एक इन्वर्टर, एक बैटरी, एक टॉर्च और चार पहिया वाहन के टायर चोरी कर ले गए थे। रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की, जिसमें अमलाई निवासी अजीत विश्वकर्मा और मोनू बर्मन ने चोरी की बात स्वीकार कर बताया कि पिछला दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गए और चोरी को अंजाम दिया। आरोपियों ने बताया कि बैटरी, इन्वर्टर और टायर चचाई निवासी सलीम खान को बेच दिए थे, और सोने के लॉकेट अपने पास रखे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी गए सभी सामान- एक इन्वर्टर, एक बैटरी, एक टॉर्च, दो टायर और पांच सोने के लॉकेट- बरामद कर लिए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 46,150 रुपये आंकी गई है।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *