अरावली से छेड़छाड़ नहीं होगी, अवैध खनन पर चलेगा संयुक्त अभियान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

बैठक.

जयपुर, 27 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि अरावली पर्वतमाला Rajasthan की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है और इसके स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अरावली के संरक्षण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Chief Minister निवास पर

Saturday को वन एवं पर्यावरण तथा खान विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए Chief Minister ने अरावली जिलों में वन, पर्यावरण, खान और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें.

Chief Minister ने दो टूक कहा कि राज्य सरकार द्वारा अरावली क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नए खनन की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस संबंध में केंद्र सरकार के निर्देश भी स्पष्ट हैं, जो पूरे अरावली भू-भाग पर समान रूप से लागू होंगे. इससे पर्वतमाला का प्राकृतिक स्वरूप सुरक्षित रहेगा और अनियमित खनन पर प्रभावी रोक लगेगी.

Chief Minister शर्मा ने बताया कि खनन लीज जारी करते समय सुप्रीम कोर्ट और सीईसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों सहित सभी पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से पालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अरावली को हरा-भरा बनाने के लिए राज्य सरकार ने 250 करोड़ रुपये की लागत से ‘हरित अरावली विकास परियोजना’ शुरू की है. इस परियोजना के तहत अरावली क्षेत्र के जिलों में करीब 32 हजार हेक्टेयर भूमि पर सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है.

बैठक में Chief Minister कार्यालय, वन एवं पर्यावरण विभाग तथा खान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

—————

(Udaipur Kiran) / रोहित

Leave a Comment