क्षेत्राधिकारी ने किया मल्लीताल कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

नैनीताल, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नैनीताल के नगर क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल ने बुधवार को कोतवाली मल्लीताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों एवं सीसीटीएनएस के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी दस्तावेज अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने शस्त्रों तथा आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर उनके समुचित रख-रखाव के निर्देश भी दिए। साथ ही प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत को क्षेत्र में गश्त एवं पिकेट बढ़ाने तथा यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इस अवसर पर थाने के समस्त पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी



