Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

एसआईटी के सामने पेश हुए अर्जुन सिंह, सीबीआई जांच की मांग

अर्जुन सिंह

जगदल, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के आवास के सामने बमबाजी और गोलीबारी की घटना को लेकर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) के तलब पर अर्जुन सिंह मंगलवार को जगद्दल थाने में पेश हुए। इस दौरान एसआईटी के अधिकारियों ने उनसे लंबे समय तक पूछताछ की। हालांकि, पूछताछ के बाद अर्जुन सिंह ने जांच प्रक्रिया पर भरोसा न होने की बात साफ तौर पर कही।

थाने से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में अर्जुन सिंह ने कहा कि यह जांच पूरी तरह से “आई-वॉश” है और सच्चाई सामने लाने का कोई ईमानदार प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए तुरंत केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जिम्मेदारी सौंपी जाए।

अर्जुन सिंह का आरोप है कि राज्य पुलिस द्वारा संचालित एसआईटी से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले अर्जुन सिंह के घर के सामने बम फेंके जाने और गोली चलने की घटना के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। घटना के बाद राज्य पुलिस ने एसआईटी का गठन कर जांच शुरू की थी।

वहीं, इस मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस की ओर से भी पलटवार किया गया है। भाटपाड़ा शहर तृणमूल अध्यक्ष देबज्योति घोष ने आरोप लगाया कि एसआईटी की जांच में फंसने के डर से ही अर्जुन सिंह सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य पुलिस की जांच में ही सच्चाई सामने आएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *