आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने श्रीगंगानगर सैन्य स्टेशन का दौरा किया

श्रीगंगानगर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन का दौरा किया और वहां तैनात फोर्मेशन्स की ऑपरेशनल तैयारियों, तत्परता और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्र में मौजूद सैन्य क्षमताओं और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया, जिसमें सैनिकों की उच्च ऑपरेशनल दक्षता और प्रभावशीलता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
दौरे के दौरान उन्हें मौजूदा ऑपरेशनल स्थिति, सैनिक तैयारियों, प्रशिक्षण गतिविधियों, ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा निगरानी व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही आर्मी कमांडर ने निगरानी प्रणालियों, प्रतिक्रिया तंत्र और महत्त्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रर प्रोजेक्ट्स सहित क्षमताओंको बढ़ाने वाली पहलों की भी समीक्षा की, जिनका उद्देश्य सीमावर्ती सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाना है।
जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) ले कर्नल निखिल धवन के अनुसार आर्मी कमांडर ने सभी अधिकारियों एवं सैनिकों से बातचीत की और देश की सीमाओं की सुरक्षा में उनकी कार्यकुशलता, समर्पण और सजगता की सराहना की। उन्होंने सैनिकों की उच्च स्तर की तैयारी की प्रशंसा करते हुए लगातार प्रशिक्षण, आपसी तालमेल और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के महत्व पर जोर दिया।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव



