Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से पैसे ऐंठने वाला गिरफ्तार

जयपुर, 10 सितंबर (Udaipur Kiran News)। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुद को सीआईडी का अधिकारी बताकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित से नकली पुलिस वर्दी और बत्ती लगी गाड़ी भी जब्त की है। जांच में सामने आया कि वह इलाके में रौब झाड़ने और अवैध वसूली के लिए इनका इस्तेमाल करता था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

Fake cop arrested Jaipur

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान चन्द्रप्रकाश सोनी (42) निवासी इंदिरा कॉलोनी, जयसिंहपुरा खोर के रूप में हुई है। वह लंबे समय से फर्जी पुलिस वर्दी पहनकर लोगों को धोखा दे रहा था। किराये की गाड़ी पर फर्जी पुलिस बत्ती लगाकर जब वह इलाके में निकलता, तो लोग उसे सीआईडी का अधिकारी मान लेते थे। इसी रौब का फायदा उठाकर वह पैसे वसूलता था।

अधिकारी ने बताया कि फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर वारदातों को अंजाम देने वालों पर अंकुश लगाने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ के आदेश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना जयसिंहपुरा खोर की एसआई रेखा चौधरी और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को डिटेन किया, जहां पूछताछ में उसकी सच्चाई सामने आई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *