Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

सोने के जेवर चुराने के आरोप में गिरफ्तार

बरामद की गई गहने
सोने के गाना चुराने के आरोप में गिरफ्तार

गुवाहाटी , 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने सोने के जेवर चुराने के आरोप में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि वशिष्ठ पुलिस.की एक टीम ने बुधवार को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर महज छह घंटे से भी कम समय में चोरी का एक केस सुलझा लिया।

टीम ने सिपाझार के पुराने चोर धीरज नाथ (24) को पकड़ा और उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से सोने की चेन, सोने की बालियों का जोडा, सोने की चूड़ियों का जोड़ा, शिकायतकर्ता की दो एटीएम कार्ड और कुछ नगद रुपए बरामद किए।

शिकायत करने वाले ने बताया था कि उसके लताकखारी, लोखरा स्थित घर से कीमती सामानों चोरी हो गयी। केस दर्ज किया गया और तेज़ी से जांच की गई।

जांच के दौरान आरोपित को चोरी की सामानों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *