Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सेवा पखवाड़ा अभियान में कलाकार, विद्यार्थी और आम जन कर सकेंगे सहभागिता

शासन

– सोशल मीडिया पर #sevaparv हैशटेग का उपयोग कर जुड़े अभियान से

भोपाल, 26 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश में सेवा पखवाड़ा अभियान का आयोजन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। समस्त विभागों द्वारा प्रदेश स्तर पर गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। अभियान में निजी संस्थान, कलाकार, संगठनों, विद्यालय-महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा आमजन भी भागीदारी कर सकेंगे। कलाकार, छात्र, संगठन, निजी संस्थान एवं आमजन सेवा पखवाड़ा से संबंधित कलाकृतियों के साथ अपने एवं गतिवधियों के फोटो आधिकारिक सेवा पर्व पोर्टल http://amritkaal.nic.in/sewaparv.htm पर अपलोड कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर #sevaparv हैशटेग का उपयोग कर अभियान से जुड़ सकते हैं। इस प्रकार प्रत्‍येक टैग की गई पोस्‍ट विकसित भारत की सांस्‍कृतिक जीवंतता और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगी।

जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने शुक्रवार को बताया कि सेवा पखवाड़े में संस्कृति विभाग द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्यभर में विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। अब तक भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, धार एवं खंडवा में पेंटिंग कार्यशाला हुई। इसमें लगभग 100 चित्रकारों द्वारा पेंटिंग कार्यशाला में प्रतिभागिता की गई। कलाकारों द्वारा विकसित भारत विषय आधारित उत्कृष्ट चित्र एवं शिल्प तैयार किए गए। कार्यशाला में शामिल पेंटिंग की प्रदर्शनी भोपाल के भारत भवन एवं जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, धार एवं खंडवा के ललित कला महाविद्यालयों में 26 सितंबर से प्रारंभ हो गई है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक साहित्य अकादमी द्वारा विकसित भारत रचना पाठ का आयोजन प्रदेशभर में किया जाएगा। इसी तरह कालीदास संस्कृत अकादमी द्वारा 27-28 सितंबर को उज्जैन में नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। 27 सितंबर को पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा उज्जैन में विकसित भारत केंद्रित रचना पाठ का आयोजन किया जाएगा। 28 सितंबर को मराठी साहित्य अकादमी द्वारा विकसित भारत केंद्रित रचना पाठ का आयोजन किया जाएगा।

पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा राज्य संग्रहालय, भोपाल, यशोधर्मन संग्रहालय, मंदसौर, गुजरी महल, ग्वालियर, महाराजा छत्रसाल संग्रहालय, धुबेला, तुलसी संग्रहालय, रामवन सहित प्रदेश के 22 जिला पुरातत्व संग्रहालय में पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अब तक 9201 लोग शामिल हो चुके हैं। ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, धार, मैहर एवं खंडवा संगीत महाविद्यालयों के साथ ही संभागीय मुख्यालयों भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर, शहडोल एवं चंबल में संगीत प्रतियोगिता एवं कार्यशाला की गईं। अन्य विभागों द्वारा भी गतिविधियाँ संयोजित की जा रही हैं। 456 महाविद्यालयों के 2.60 लाख विद्यार्थियों की स्वच्छता रैली, 40 नुक्कड़ नाटक सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *