Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

उदयपुर में चार आयामों के साथ सजा कला उत्सव, प्रदर्शनी और पुस्तक विमोचन बने आकर्षण का केंद्र

उदयपुर, 28 सितम्बर (Udaipur Kiran News)। आर्ट जंक्शन आर्टिस्ट्स रेज़िडेंसी, विलेज बड़ंगा, उदयपुर में शनिवार को एक बहुआयामी कला उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें चित्रकला, पुस्तक विमोचन, परफॉर्मेंस आर्ट और कला संवाद के चारों आयामों का सुंदर संगम देखने को मिला।

Udaipur art exhibition

कार्यक्रम की शुरुआत युवा चित्रकार नवल सिंह चौहान की एकल कला प्रदर्शनी “कला रंग प्रकृति संग” के उद्घाटन के साथ हुई।

इस अवसर पर वरिष्ठ चित्रकार प्रो. मदन सिंह राठौड़ (डीन, मानविकी विभाग, एमएलएसयू) मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में रघुनाथ शर्मा, सी.पी. चौधरी, ललित शर्मा, युगल किशोर शर्मा, चेतन औदिच्य, शर्मिला राठौर, विजेंद्र सिंह देवड़ा, मनोज कुमार, प्रेषिका द्विवेदी, दिलीप डामोर, सूरज सोनी, निर्मल यादव सहित अनेक कलाकार, कला शिक्षक, युवा चित्रकार और कला प्रेमी उपस्थित रहे।

कला पुस्तकों का विमोचन
उत्सव में जोधपुर के चित्रकार डॉ. भूपत डूडी की दो पुस्तकों — “कला और समाज का संवाद” तथा “The Dialogue Between Art and Society” — का विमोचन किया गया, जिन्हें उपस्थित कलाकारों और साहित्यप्रेमियों ने सराहा।

खेजड़ी संरक्षण पर आर्ट इंस्टॉलेशन
आर्ट जंक्शन के निदेशक डॉ. चिमन डांगी ने अपनी कॉन्सेप्चुअल परफॉर्मेंस आर्ट “Travelling Tree” प्रस्तुत की। इस प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने खेजड़ी पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और उसके पर्यावरणीय प्रभावों को कला के जरिये उजागर किया।

नवल सिंह चौहान की रचनात्मकता ने जीता मन
युवा चित्रकार नवल सिंह चौहान के प्रयोगवादी चित्रों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके कार्यों में प्रकृति, रंग और संवेदना का गहरा समन्वय झलकता है। चौहान पूर्व में कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में भाग ले चुके हैं और उन्हें कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

यह प्रदर्शनी 30 सितम्बर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक कला प्रेमियों के लिए आर्ट जंक्शन आर्टिस्ट्स रेज़िडेंसी, उदयपुर में खुली रहेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *