Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

आसनसोल चेंबर ने धर्मा मौज में इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की  घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार जताया

कार्मेंयक्रम में शामिल चेंबर प्रतिनिधि

आसनसोल, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कोलकाता स्थित धन्य धान्य सभागार में बिजनेस एण्ड इंडस्ट्री कानक्लेव कार्यक्रम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को धर्मा मौज में इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की घोषणा की थी। इसी परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को आसनसोल चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर धन्यवाद ज्ञापन किया।

पत्र में उन्होंने लिखा कि आसनसोल के धर्मा मौज को राज्य सरकार की ओर से इंडस्ट्रियल पार्क में तब्दील किए जाने की घोषणा की गई है, यह आसनसोल के व्यवसायी वर्ग के लिए खुशी की बात है। लेकिन प्रशासनिक स्तर से इसे लेकर किसी प्रकार का प्रचार-प्रसार नहीं किए जाने के कारण आसनसोल के व्यवसायियों को यह सूचना नहीं मिल पाई थी।

सचिव शंभूनाथ झा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इसका प्रचार-प्रसार बेहतरीन तरीके से किया जाए जिससे इस अंचल के उद्योगपति भी अपना उद्योगग लगा सकें। पश्चिम बर्दवान जिले के एनएच के किनारे बड़ा साइन बोर्ड़ लगाया जाये। साथ ही इंडस्ट्रियल पार्क में उद्योग लगाने के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि कलकता के धन्य धान्य सभागार में बिजनेस एण्ड इंडस्ट्री कानक्लेव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा पश्चिम बंगाल में नये नये उद्योगों की घोषणा की है। इसी मंच से आसनसोल के धर्मा मौजा में एक इंडस्ट्रियल पार्क की घोषणा भी की गई। इस कार्यक्रम में आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सचिव शम्भु नाथ झा ने सूत्रों के द्वारा प्राप्त अग्रिम सूचना के अनुसार धर्मा मौजा में इंडस्ट्रियल पार्क बनाये जाने की घोषणा, पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव के हाथों एक ज्ञापन सौंपा गया।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष विश्वकर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *