Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

बार और बेंच के बीच में बेहतर समन्वय आवश्यक : मागो

बार और बेंच के बीच में बेहतर समन्वय आवश्यक : मागो

धौलपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । धौलपुर अभिभाषक संघ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार शाम को स्थानीय श्याम काम्पलेक्स में आयोजित किया गया। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मागो ने नव निर्वाचित अध्यक्ष हरिओम शर्मा सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मागो ने कहा कि बार और बेंच के बीच में बेहतर समन्वय आवश्यक है। जिससे न्यायिक कार्याें का संचालन बिना किसी परेशानी के निर्बाध रुप से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या आती भी है,तो बार और बेंच के मध्य वार्ता तथा आपसी समझ से सभी मामलों का निपटारा किया जाएगा। धौलपुर अभिभाषक संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि वह सीनियर अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन लेकर युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अधिवक्ताओं के हित में काम करेंगे। अदालत परिसर में अधिवक्ताओं के सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता रहेगी। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल कुमार भार्गव ने किया। समारोह में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष सुरेश प्रकाश भटट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव, पोस्को न्यायालय जज राजकुमार,एडीजे राकेश गोयल, एसससी एसटी न्यायालय जज नम्रता पारीक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह मीणा, निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र गुर्जर,सहायक निर्वाचन अधिकारी परुषोत्तम परमार एवं चंद्रपाल सिंह, धौलपुर अभिभाषक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष प्रशांत हुंडावाल, धौलपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा, महासचिव अरविन्द कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी,उपाध्यक्ष हेमंत पचौरी,कोषाध्यक्ष विनय शर्मा,पुस्तकालय सचिव प्रशांत बघेला,संयुक्त सचिव बृजेश सिंह एवं ऑडीटर विवेक व्यास सहित अन्य अधिवक्तागण तथा न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रदीप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *