Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

शारिक साठा की जब्त जमीन पर बनेगा असमोली सीओ का कार्यालय

फोटो

संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा की साजिश में शारिक साटा की जब्त संपत्ति पर असमोली सीओ का कार्यालय बनाने की तैयारी

संभल, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल की साजिश में शामिल शारिक साटा की जब्त जमीन पर असमोली सीओ का कार्यालय बनाने की तैयारी है। यह 200 गज जमीन हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में हिंदूपुरा खेड़ा पुलिस चौकी के नजदीक स्थित है। अवैध कमाई से अर्जित करने पर इस जमीन को जिला प्रशासन द्वारा जब्त किया गया था। अब पुलिस ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस जब्त जमीन को सीओ कार्यालय के लिए आवंटित कर दी जाए। ताकि शहर में असमोली सीओ का कार्यालय बनाकर सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। संभल-हसनपुर मार्ग पर होने के चलते इस जमीन की कीमत लाखों रुपये में है।

24 नवंबर को हुए जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल में मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर शारिक साटा की भी भूमिका प्रकाश में आई थी। इसके तीन गुर्गों ने विदेशी हथियार चलाए थे और पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसमें हत्या के चार मामले दर्ज किए गए थे। पांचवें मृतक के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। एसआईटी की जांच में शारिक साटा के गुर्गे मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस की भूमिका मिली। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

(Udaipur Kiran) / Nitin Sagar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *