
डिब्रूगढ़ (Assam), 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Assam के Chief Minister डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार काे Chief Minister विशेष योजना के तहत 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मुफ्त साइकिल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की. यह पहल राज्य के शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
डिब्रूगढ़ में आयोजित समारोह में Chief Minister ने कहा कि यह योजना छात्रों में नए उत्साह का संचार करेगी और उन्हें स्कूल आने-जाने में सहूलियत प्रदान करेगी. आज प्रदेशभर के 3,10,031 छात्रों को साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उनके शैक्षणिक सफर को नई गति मिलेगी.
Chief Minister ने कहा कि यह वितरण विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि हर पैडल उन्हें उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएगा और आश्वासन दिया कि “मामा हमेशा तुम्हारे साथ है.”
————————
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश
