Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए असम टीम घोषित

सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए असम टीम।

गुवाहाटी, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 22 से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 87वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए असम की पुरुष और महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। असम बैडमिंटन संघ ने शुक्रवार को टीम की घोषणा की।

असम बैडमिंटन संघ के महासचिव उमर रशीद ने एक बयान में बताया कि चयनित टीम विजयवाड़ा जाएगी। चैंपियनशिप में राज्य के शीर्ष शटलर विभिन्न वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

पुरुष टीम में अरिजीत चालिहा, तन्मय विकास बरुवा, बर्निल आकाश सांगमाई, हिमानिश दास, सूरज गोवाला, निबिर रंजन चौधुरी, ज्योतिस्मय गोगोई, सौरभ दास, विशाल देव चौधुरी, सैयद अली रेजा, आयान रशीद, स्वर्णराज बोरा, अनिमेष गोगोई, अनयन बोरा, अंशुमान कश्यप और दिक्षित गोगोई को शामिल किया गया है।

महिला टीम में ईशारानी बरुवा, शांतिप्रिया हाजरिका, मयूरी बर्मन, गार्गी सैकिया, मनाली बोरा, भविष्या सांगमाई, अनुष्री महंत, प्राप्ति बरुवा, प्रिंची दास, यशस्वी देवनिल, अभिका बरगोहाईं, सुजेन बूढ़ागोहाईं और रिक्षिता चालिहा का चयन हुआ है।

टीम के साथ प्रशिक्षक के रूप में बह्निमान बोरा, अभिजीत दत्त और अमित साहा तथा फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में गंगोत्री दत्त भी विजयवाड़ा जाएंगी।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *