विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव पर जताई नाराजगी

विधानसभा की फाइल फोटो

रांची, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने नाराजगी जताई. अध्यक्ष ने कहा कि प्रदीप यादव बार-बार सवाल पूछकर अन्य सदस्यों का समय खराब कर रहे हैं.

अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव से कहा कि विधानसभा केवल उनके सवालों के लिए नहीं है और अन्य सदस्यों को भी मौका मिलना चाहिए. उन्होंने विधायक को याद दिलाया कि वे एक जवाबदेह सदस्य हैं और उन्हें दूसरों के समय का भी सम्मान करना चाहिए.

दरअसल, प्रदीप यादव ने ध्यानाकर्षण सूचना के तहत Jharkhand में थैलिसिमिया और सिकल सेल जैसी घातक बीमारियों पर सवाल उठाए थे. वे विभागीय मंत्री इरफान अंसारी से कई जवाब जानना चाहते थे, लेकिन मंत्री के उत्तर से संतुष्ट न होने के कारण वे बार-बार सवाल पूछते रहे. इस पर अध्यक्ष ने उन्हें टोका.————–

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Leave a Comment