विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री और विधायकों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दीपावली की दीं शुभकामनाएं



देहरादून, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा सहित विधायक और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से गणमान्य लोगों ने भेंट कर उन्हें कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लेकर आए। दीपावली हमें अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई, और हमेशा सत्य की जीत का संदेश देती है।
सोमवार को मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में विधायक मुन्ना सिंह चौहान, किशोर उपाध्याय, विनोद कंडारी, आदेश चौहान, आशा नौटियाल, धुन विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेखा डंगवाल सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार



