Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

क्राइम ब्रांच का सहायक पुलिस उपनिरीक्षक तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच का सहायक पुलिस उपनिरीक्षक तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जोधपुर ग्रामीण टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच पल्लव विहार गुरुग्राम (हरियाणा) के सहायक पुलिस उप निरीक्षक प्रवीण को परिवादी से तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की जोधपुर ग्रामीण टीम के परिवादी ने शिकायत दी कि क्राइम ब्रांच पल्लव विहार गुरूग्राम (हरियाणा) का सहायक पुलिस उप निरीक्षक प्रवीण उसके मामा के खिलाफ पुलिस थाना सदर जिला गुरुग्राम हरियाणा में दर्ज प्रकरण में पुलिस रिमांड में परेशान नहीं करने व मदद करने के बदले में तीन लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। जिस पर एसीबी जोधपुर ग्रामीण टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के नेतृत्व में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस उप निरीक्षक प्रवीण को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *