Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

एट पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में चोर

उरई, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एट थाना क्षेत्र में बीते दिनों चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया गया था। पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार के कुशल नेतृत्व में एट कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

एसपी ने बताया कि मंगलवार को एट पुलिस नेशनल हाईवे सोमई कट, ग्राम सोमई के पास से दो अभियुक्त बबलू गुप्ता (23) और वसीम (28) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से तमंचा, एक जिंदा कारतूस पीली धातु (सोना) से बनी 02 अंगूठियां, 02 चूड़ियां, 01 चेन, 03 बैटरी, लगभग 02 क्विंटल लोहे का कबाड़, चोरी किए गए 2,130 रुपये नकद, एक ऑटो रिक्शा (यूपी UP-92-एटी-3405) बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बबलू पर दो व वसीम पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं यह अभियुक्त अन्य घटनाओं में भी शामिल तो नहीं हैं।

———–

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *