Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जन्म जयंती पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में होंगे अटल स्मृति सम्मेलन

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी

भोपाल, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती पर 25 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विभिन्न कार्यक्रमाें का आयाेजन करने जा रही है। इस उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलनों की शुरूआत 24 दिसंबर से होगी और 31 दिसंबर को समापन हाेगा। इसके साथ ही अटल जी के जीवन दर्शन और योगदान पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अरूण सिंह ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए दी।

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर स्मृति सम्मेलन का आयाेजन हाेगा। सम्मेलन में उनके व्यक्तित्व, उनकी कार्यशैली, प्रधानमंत्री रहते उनके द्वारा किये गए जनहितैषी कार्याें और याेजनाओं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के नेतृत्व में वर्तमान में आगे बढ़ाया जा रहा है, इन सभी की जानकारी दी जाएगी और सार्थक चर्चा हाेगी। उन्हाेंने बताया कि स्मृति सम्मेलन में अटल जी की जयंती के अवसर पर उनके साथ कार्य कर चुके सामाजिक, विशिष्ट नागरिकों के साथ-साथ चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। अरुण सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने अटल जी की प्रतिभा को पहचाना था, लेकिन इंदिरा गांधी ने उन्हें जेल भेजा। अटल जी जनसंघ से लेकर भाजपा के गठन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री तक की जिम्मेदारी निभाने वाले महान नेता थे।

अरुण सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर को प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जहां-जहां अटल जी की प्रतिमा या स्मारक स्थापित हैं, वहां स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उसी दिन भाजपा के सभी जिला कार्यालयों में भी दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 25 दिसंबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में अटल जी की स्मृति में कविता पाठ, सुशासन से जुड़े कार्यक्रम और विचार गोष्ठियां आयोजित होंगी। अरुण सिंह ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर पहुंचेंगे और अटल जी के नाम पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। एक सवाल के जवाब में अरुण सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में इस समय नकारात्मक सोच हावी है। उन्होंने कहा कि चाहे वंदे मातरम का मुद्दा हो या कोई और विषय, कांग्रेस हमेशा नकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करती है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *