Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

नवजात की हत्या का आरोप मां पर, कर मिट्टी में दफनाने का प्रयास

crime

जलपाईगुड़ी, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के क्रांति ब्लॉक के राजाडांगा ग्राम पंचायत के उत्तर माजग्राम खालधुरा इलाके में बुधवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोप है कि चार बच्चों की मां रेजिना बेगम ने अपने नवजात बेटे को जन्म देने के बाद उसे मारकर जमीन में गाड़ने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने देख लिया, जिससे मामला उजागर हो गया। मां फिलहाल फरार है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खालधुरा निवासी रेजिना बेगम और उनके पति जियरूल हक का एक बेटा और तीन बेटियां हैं। रेजिना कुछ महीनों से गर्भवती थी। मंगलवार सुबह जियरूल सब्जी बेचने के काम से घर से निकल गए। उसी दौरान रेजिना ने करीब आठ बजे घर पर ही पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव के बाद रेजिना घर के पास मैदान में गड्ढा खोदकर नवजात को वहीं मिट्टी में दबाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसियों की नजर उस पर पड़ गई। शोर मचते ही रेजिना शव को घर के बरामदे में कपड़े से ढककर मौके से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए और क्रांति फाड़ी पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात का शव बरामद कर लिया। तुरंत आरोपित महिला की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया। उसके पति जियरूल भी घर नहीं लौटे।

दोपहर करीब तीन बजे रेजिना की बड़ी बेटी, जो नौवीं कक्षा की छात्रा है घर लौटी। उसने कहा कि सुबह वह अपने पिता के साथ स्कूल गई थी और उसे घटना की जानकारी नहीं थी।

स्थानीय स्वास्थ्य सहायक गिरीबाला राय ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्हें पता चला था कि रेजिना गर्भवती है। उन्होंने जांच के लिए उसके घर जाने की कोशिश की, लेकिन रेजिना ने जांच कराना स्वीकार नहीं किया।

स्थानीय लोगों का दावा है कि करीब डेढ़ साल पहले भी इसी घर से एक नवजात का शव मिला था। उस समय रेजिना ने दावा किया था कि बच्चा मृत पैदा हुआ था। नई घटना के बाद पुराने मामले पर भी संदेह खड़ा हो गया है।

स्थानीय ग्राम पंचायत उपप्रधान मिन्टू राय ने कहा कि यह घटना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

क्रांति फाड़ी के ओसी केटी लेप्चा ने बताया कि आरोपित रेजिना बेगम फरार है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *