Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

औरैया : पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

फोटो

औरैया, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दिबियापुर थाना पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो चार सौ ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है।

क्षेत्राधिकारी सदर अशोक सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात दिबियापुर थाना पुलिस ने रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से कंजर बस्ती नेहरू नगर निवासी किशन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुल 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त 2023 और 2024 में भी मादक पदार्थों के मामलों में पकड़ा जा चुका है। उसका आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

———

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *