ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट आठ विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ 2-0 से बनाई बढ़त

ऑस्ट्रेलिया

ब्रिसबेन, 07 दिसंबर (Udaipur Kiran) . ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया है. ब्रिसबेन में खेले गए इस डे-नाइट टेस्ट मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी 241 रन पर सिमटी और उसे 64 रनों की बढ़त हासिल हुई. इससे ऑस्ट्रेलिया को चौथे दिन 65 रन का लक्ष्य मिला. जवाब में मेजबान टीम ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 69 रन बनाते हुए जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले मैच में मेहनाम टीम को 8 विकेट से मात दी थी.

ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने मुख्य भूमिका निभाई. उन्होंने पूरे मैच में कुल 8 विकेट (पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 2 विकेट) लिए. साथ ही 77 रन की उपयोगी पारी खेली. स्टार्क के अलावा माइकल नेसेर ने दूसरी पारी में पांच विकेट के साथ पूरे मैच में 6 विकेट अपने नाम किए. मिचेल स्टार्क को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

इंग्लैंड ने पहली पारी में 334 रन बनाएमैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले Batsman ी चुनी और पहली पारी में 334 रन बनाए थे. टीम के लिए पहली पारी में अनुभवी Batsman जो रूट ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 206 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 138 रन की शतकीय पारी खेली थी. रूट के अलावा सलामी Batsman जैक क्राउली ने 76 रन बनाए थे. जोफ्रा आर्चर ने 38 रन, हैरी ब्रूक ने 31 रन, Captain बेन स्टोक्स ने 19 रन और विल जैक्स ने 19 रन का योगदान दिया था.

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लिए, जबकि स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डोगेट और माइकल नेसेर ने एक-एक विकेट हासिल किया.

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 511 रन, 177 रन की ली बढ़तजवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 511 रन का बड़ा स्कोर बनाया. इससे टीम को 177 रन की विशाल बढ़त मिली. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में पांच खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाया. सलामी Batsman जेक वेदराल्ड ने 72 रन, मार्नस लाबुशेन 65 रन, स्टीव स्मिथ 61 रन, एलेक्स कैरी 63 रन और मिचेल स्टार्क ने 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. इनके अलावा कैमरून ग्रीन ने 45 रन, ट्रेविस हेड ने 33 और जोश इंगलिस ने 23 रन बनाए.

इंग्लैंड की ओर ब्राइडन कार्स ने 4 विकेट और बेन स्टोक्स ने 3 विकेट लिए. जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और विल जैक्स ने 1-1 विकेट लिया.

इंग्लैंड की दूसरी पारी 241 रन पर सिमटीइंग्लैंड टीम दूसरी पारी में 241 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. Captain बेन स्टोक्स ने 152 गेंदों में 50 रन बनाए. Captain के अलावा विल जैक्स ने भी अपने बल्ले से महत्वपूर्ण 41 रन जोड़े. वहीं जैक क्राउली और ओली पोप को भी अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए. क्राउली ने 44 रन बनाए, जबकि ओली ने 26 रन की पारी खेली. पहली पारी में शतक लगाने वाले जो रूट भी दूसरी पारी में कमाल नहीं दिखा पाए और मात्र 15 रन कर आउट हुए.

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में माइकल नेसेर ने 5 विकेट लिए. मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट झटके, जबकि ब्रेंडन डोगेट को 1 विकेट मिला.

ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में मिला 65 रन का लक्ष्यइंग्लैंड की दूसरी पारी 241 रन पर ढेर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 65 रन का लक्ष्य मिला. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के पास 177 रन की बढ़त थी. इसके चलते दूसरी पारी में इंग्लैंड सिर्फ 65 रन का ही लक्ष्य दे पाई. ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 2 विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में ही हासिल कर लिया. सलामी Batsman ट्रेविस हेड ने 22 रन और मार्नस लाबुशेन 3 रन बनाकर आउट हुए. अनुभवी Batsman स्टीव स्मिथ ने नाबाद 23 रन और जेक वेदराल्ड ने नाबाद 17 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में गस एटकिंसन ने दोनों विकेट लिए.

दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा.—————

(Udaipur Kiran) / वीरेन्द्र सिंह

Leave a Comment