Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन आईपीएल में गेंदबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे

कैमरून ग्रीन

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने रविवार को स्पष्ट किया है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में गेंदबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने आईपीएल नीलामी में खुद को बल्लेबाज के तौर पर लिस्ट किए जाने का कारण अपने मैनेजर की गलती को बताया है।

ग्रीन ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए खुद को एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में रजिस्टर किया है, जबकि वह एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में होगा।

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के अनुसार रविवार सुबह एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के प्रशिक्षण सत्र से पहले ग्रीन ने कहा, मैं गेंदबाजी करने के लिए तैयार हूं। मुझे नहीं पता कि मेरे मैनेजर को यह सुनकर अच्छा लगेगा या नहीं, लेकिन उनकी तरफ से कुछ गलती हो गई। उनका मतलब ‘बल्लेबाज’ कहना नहीं था। मुझे लगता है कि उन्होंने गलती से गलत बॉक्स चुन लिया। यह सब जिस तरह से हुआ वह काफी मजेदार है, लेकिन वास्तव में गलती उनकी तरफ से ही हुई थी।

लंबे कद के 26 वर्षीय ऑलराउंडर ग्रीन ने 2023 में मुंबई इंडियंस और 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया था। वह नीलामी में हिस्सा लेने वाले सबसे बड़े नामों में से हैं और उनके लिए मोटी बोली लगने की उम्मीद है। ग्रीन का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है।

पीठ की सर्जरी से उबरने के कारण ग्रीन 2025 सत्र से बाहर रहे थे। उन्होंने जून में एक बल्लेबाज के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। हालांकि, इसके बाद उन्हें गेंदबाजी करने की इजाजत मिल गई और वह ऑस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड के बीच चल रही एशेज सीरीज में गेंदबाजी कर रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / वीरेन्द्र सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *