Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

हरिद्वार में प्राधिकरण ने तीन अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर

बुलडोजर कार्रवाई

हरिद्वार, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने रुड़की तथा हरिद्वार क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही तीन कॉलोनियों पर बुलडोज़र चला दिया है।

साेमवार काे पुलिस की मौजूदगी में प्राधिकरण की टीम नेलक्सर रोड पर जमालपुर में मैदा मिल के निकट पांच बीघा जमीनपर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी ध्वस्त कर दी। इसके अलावा इक्कड़ खुर्द सराय रोड हरिद्वार में स्वर्ण लोक के बगल में मुबारक अली की ओर से लगभग 20 बीघा में विकसित की जा रही अनधिकृत प्लॉटिंग पर भी कार्रवाई की गई। इसके बाद मंगलौर क्षेत्र में टांडा भनेड़ा रोड पर अब्दुल्ला की ओर से 20 बीघा में विकसित अनधिकृत कॉलोनी को भी ध्वस्त कर दिया गया।

प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका के अनुसार यह कार्रवाई अनाधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत की गई है। निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं ने निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम ने अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया है। साथ ही अनाधिकृत निर्णामकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए ।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *