Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपाल में करोंद मंडी स्थित ब्रिज के पास ऑटो चालक का शव बरामद, 24 घंटे से था लापता

भोपाल में करोंद मंडी स्थित ब्रिज के पास ऑटो चालक का शव बरामद

भोपाल, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल में कराेंद मंडी स्थित ब्रिज के पास बुधवार दाेपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान ऑटाे चालक के रूप में हुई है, जाे कि पिछले 24 घंटे से लापता था। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस काे बॉडी के पास नशीले इंजेक्शन पड़े मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि नशे के ओवर डोज के कारण युवक की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक हैदर अली (35) पुत्र जमालउद्दीन हाउसिंग बोर्ड करोंद में रहता था। मंगलवार की दोपहर को वह ऑटो से निकला था। रात तक वह घर नहीं लाैटा। परिजनाें के कई बार कॉल करने पर भी उसने फाेन नहीं रिसीव किया था। जिसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी देर रात तक तलाश करने के बाद जब सफलता नहीं मिली तक परिजनाें ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इधर बुधवार की सुबह करोंद मंडी स्थित ब्रिज के पास पुलिस काे शव मिलने की सूचना मिली। माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद परिजनों को एक लाश मिलने के बाद शिनाख्त करने के लिए बुलाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बॉडी की पहचान हैदर के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए रवाना किया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस शव परिजनों के हवाले करेगी। पुलिस का कहना है कि बॉडी के पास ही नशीले इंजेक्शन मिले हैं। नशे के ओवर डोज के कारण मौत होने का अनुमान है। हालांकि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *