Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

वीकेंड कलेक्शन में ‘अवतार: फायर एंड एश’ का दबदबा

अवतार - फोटो सोर्स एक्स

निर्देशक जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ”अवतार: फायर एंड एश” ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। 19 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने तीन दिनों में दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ की रफ्तार को रोकने में नाकाम रही है।

तीन दिनों में शानदार कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘अवतार: फायर एंड एश’ ने अपने पहले रविवार यानी 21 दिसंबर को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने शनिवार को 22.25 करोड़ रुपये और ओपनिंग डे पर 19 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह फिल्म ने भारत में अपने शुरुआती 3 दिनों में कुल 66.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा 3डी और आईमैक्स फॉर्मेट से मिल रहा है, जहां दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

‘अवतार 2’ से पीछे रही तीसरी किस्त

हालांकि भारत में अच्छी शुरुआत के बावजूद, ‘अवतार: फायर एंड एश’ अपनी पिछली फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ के आंकड़ों को छू नहीं पाई है। साल 2022 में रिलीज हुई ‘अवतार 2’ ने पहले तीन दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 128.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस बार कम कलेक्शन की एक बड़ी वजह रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ मानी जा रही है, जो रिलीज के 17 दिनों में ही 555.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और अभी भी मजबूती से टिकी हुई है।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *