Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी दूत विटकॉफ के बीच वार्ता पूरी, परिणाम का इंतजार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बैठक में। फोटो - इंटरनेट मीडिया

मास्को, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अब से कुछ देर पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता पूरी हो गई। यह राजनयिक वार्ता बंद कमरे में कम से कम पांच घंटे तक चली। अब सारी दुनिया को वार्ता के परिणाम का इंतजार है। यह वार्ता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 28 सूत्री शांति योजना पर केंद्रित रही। ट्रंप ने रूस और यूक्रेन से युद्ध रोकने के लिए यह योजना तैयार की है।

सीएनएन चैनल की रिपोर्ट में कहा गया कि पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की क्रेमलिन बैठक खत्म हो गई है। पुतिन और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक खत्म हो गई है। रूस के सरकारी मीडिया आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि बैठक करीब पांच घंटे तक चली।

क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार, पुतिन के साथ उनके सहयोगी यूरी उशाकोव और किरिल दिमित्रीव भी वार्ता में शामिल हुए। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। इस बैठक के संदर्भ में रूस के राजनयिक एंड्री केलिन ने कहा कि रूस की शांति शर्तों को अभी मानना ​​यूक्रेन के हित में है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *