Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

पेंटिंग्स में सड़क सुरक्षा का संदेश देने वाले बच्चों को बांटे पुरस्कार

पेंटिंग्स में सड़क सुरक्षा का संदेश देने वाले बच्चों को बांटे पुरस्कार

जयपुर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सड़क सुरक्षा पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक सोच का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रत्येक छात्र द्वारा बनाई गई तस्वीर कोई न कोई सकारात्मक संदेश दे रही है। विद्यालय में सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता ने बच्चों की रचनात्मकता और जागरूकता को रंगों में ढाल दिया। रोड सेफ्टी लाइन की ओर से आयोजित 5वीं पेंटिंग प्रतियोगिता में कुछ इस तरह स्कूली बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। शुक्रवार को सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष देवेन्द्र मोहन माथुर मुख्य अतिथि रहे जबकि डॉ. एल. एन.पांडेय नोडल अधिकारी,सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, पद्म श्री तिलक गीताई, विशिष्ट अतिथि रहे। संस्था सचिव प्रताप भाटिया ने रोड सेफ्टी लाइन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जयपुर जिले के 60 विद्यालय के 3000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन्हें कक्षा 3 से 5, 6 से 8 एवं 9 से 12 कक्षा में वर्गीकृत कर 3000 से 31000 रुपए तक के कुल 30 पुरुस्कार वितरित किए गए। सर्वोच्च पुरस्कार कृतिका राठौड़ ने जीता। निर्णायक मंडल के अध्यक्ष पद्मश्री तिलक गीताई एवं सदस्य ब्रिजराज और जयश्री रहे।

मुख्य अतिथि देवेन्द्र मोहन माथुर ने कहा कि सड़क नियमों की पालना जीवन शैली का अभिन्न अंग होना चाहिए। प्रतियोगिता में विशिष्ट योगदान के लिए अन्नू गुप्ता, वंदना शर्मा और कुसुम को भी सम्मानित किया गया। अंत मे संस्था के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस सतीश चंद्र देराश्री ने संस्थान द्वारा अनवरत सड़क सुरक्षा के प्रकल्पों के प्रति कार्यरत रहने पर बल दिया, इस प्रतियोगिता में बहुत रुचि देखते हुए अगले वर्ष 5000 बच्चों की प्रतियोगिता का बीड़ा उठाया। मंच का संचालन निताशा भाटिया ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में द्वीप प्रज्वलन के बाद छात्राओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *