
-गरीब और बेघर लोगों को राहत देने के लिए अयोध्या के 8 प्रमुख स्थानों पर बनाए जा रहे स्थाई और अस्थाई रैन बसेरे
– रैन बसेरों में कुल 580 से अधिक लोगों के ठहरने की क्षमता, मिलेगा सुरक्षित आश्रय
अयोध्या, 7 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गयी है. लगातार गिरते तापमान के साथ रातें बेहद कष्टदायक हो गई हैं. ऐसे में Chief Minister योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. इसी कड़ी में पवित्र नगरी अयोध्या में भी नगर निगम ने कमर कस ली है. योगी आदित्यनाथ सरकार के सख्त निर्देश पर अयोध्या नगर निगम ने आठ प्रमुख स्थानों पर स्थायी और अस्थायी रैन बसेरे बनाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है. इन रैन बसेरों में कुल 580 से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि कोई भी नागरिक खुले आसमान के नीचे रात न गुजारने को मजबूर हो.
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के अनुसार इन आश्रय गृहों में न सिर्फ रहने की सुरक्षित जगह होगी, बल्कि गर्म कंबल, पीने का पानी, शौचालय और प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था रहेगी. इसके साथ ही ठंड से बचाव के लिए शहर के 257 प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की योजना बनाई गई है. आवश्यकता पड़ने पर नगर निगम के वार्डों में कंबल वितरण भी किया जाएगा. जिला प्रशासन को Chief Minister आदित्यनाथ का साफ निर्देश है कि रैन बसेरों में जगह खाली होने पर भी कोई व्यक्ति सड़क पर न सोए, इसके लिए लगातार निगरानी और गश्त की जाएगी.
जानिए, कहां-कितने बेड की व्यवस्था
नगर निगम ने जिन आठ स्थानों को रैन बसेरे के लिए चिह्नित किया है, उनकी क्षमता इस प्रकार है:
रामकथा पार्क – 40 बेड (स्थायी रैन बसेरा)
निषादराज गुहा (अयोध्या धाम बस स्टेशन के पास) – 300 बेड (स्थायी)
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के पास – 30 बेड
गांधी पार्क, अयोध्या कैंट – 30 बेड
रोडवेज बस स्टेशन के अंदर, अयोध्या कैंट – 30 बेड
साकेत ओवर ब्रिज के नीचे, अयोध्या धाम – 30 बेड
कौशलेश कुंज पार्किंग, अयोध्या धाम – 30 बेड
कोरिया पार्क डॉरमेट्री – 90 बेड
निषादराज गुहा में सर्वाधिक क्षमता
इनमें सबसे बड़ी क्षमता वाला रैन बसेरा निषादराज गुहा में है, जहां एक साथ 300 लोग ठहर सकेंगे. रामकथा पार्क और कोरिया पार्क में भी स्थायी सुविधाएं हैं, जबकि बाकी छह स्थान अस्थायी तौर पर तैयार किए जा रहे हैं. सभी रैन बसेरों में महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी. सुरक्षा के मद्देनजर वहां पुलिसकर्मी और नगर निगम के कर्मचारी तैनात रहेंगे. अलाव की व्यवस्था चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और घनी आबादी वाले इलाकों में की जा रही है.
पर्यटकों की बढ़ती संख्या देख प्रशासन अतिरिक्त सतर्क
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने खुद सभी जिलों के डीएम और नगर निकायों को निर्देश दिया है कि ठंड से एक भी व्यक्ति की जान न जाए. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन अतिरिक्त सतर्क है. आने वाले दिनों में यदि तापमान और गिरता है तो रैन बसेरों की संख्या और क्षमता में इजाफा किया जाएगा.
अयोध्या के निवासी इस पहल की सराहना कर रहे हैं. स्थानीय समाजसेवी रामदास गुप्ता ने कहा बताया कि योगी सरकार गरीबों के प्रति बेहद संवेदनशील है. राम की नगरी में कोई बेसहारा ठंड से ठिठुरे, यह कल्पना भी नहीं की जा सकती.
(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय
