Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

आयुष हत्याकांड, तीन शूटर समेत चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

गिरफ्तार बदमाश

बलिया, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में बलिया जिले का सबसे चर्चित आयुष यादव हत्याकांड में शामिल तीन शूटरों समेत चार बदमाशों को पुलिस ने शनिवार की मध्यरात्रि के बाद एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल एक बदमाश फरार हो गया।

13 दिसम्बर को उभाँव थाना के बेल्थरारोड में आयुष यादव की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में पांच युवकों को नामजद किया गया था। एक सप्ताह तक कोई गिरफ्तारी न हो पाने से पुलिस पर दबाव बढ़ रहा था। इस बीच रविवार सुबह खबर आयी कि आयुष यादव की हत्या के वांछित पांच अभियुक्तों में से नितीश यादव, आशीष यादव उर्फ सतीश यादव, दिलीप यादव उर्फ राका व राहुल वर्मा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए।

एएसपी (उत्तरी) दिनेश शुक्ल ने रविवार सुबह बताया कि सूचना के बाद मधुबन मार्ग पर चैनपुर के पास हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार चारों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक अन्य बदमाश आनंद वर्मा फरार हो गया है। पुलिस ने इन अभियुक्तों के कब्जे से एक हैरियर व एक औरा कार, घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन व अवैध असलहा बरामद किया है।

एएसपी दिनेश शुक्ला ने बताया कि आयुष की हत्या के साजिशकर्ता रोहित वर्मा, राज वर्मा, पवन सिंह और रोबिन सिंह हैं। जिन पर नामजद मुकदमा दर्ज है। जिसमें से रोबिन सिंह ने मऊ कोतवाली में एक दिन पहले ही सरेन्डर कर दिया है।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में सतीश, नीतीश और दिलीप शूटर हैं, जबकि राहुल वर्मा ने आशीष यादव की रेकी की थी।

————–

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *